Jabalpur Breaking News: चर्च विवाद के बाद भाजपा नेत्री अंजू भार्गव का इस्तीफा, कहा– पार्टी की छवि आहत न हो इसलिए छोड़ा पद

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी की नेत्री अंजू भार्गव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में उन्हें भाजपा जिला इकाई में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन नियुक्ति के कुछ ही दिनों बाद गोरखपुर हवाबाग कॉलेज के पीछे स्थित एक चर्च में हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद अंजू भार्गव पार्टी के निशाने पर आ गई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

इसके बाद अंजू भार्गव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे में उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा कि पार्टी की छवि धूमिल न हो, इसी भावना के तहत वह पद छोड़ रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post