दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कटंगी नगर में उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई, जब जबलपुर से आई तीन महिलाओं ने शासकीय पशु चिकित्सालय के सामने खुलेआम शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया। महिलाओं की हालत इतनी बिगड़ी हुई थी कि नशे में एक महिला बीच सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़ी और खड़े होने की स्थिति में भी नहीं थी।
घटना को देख आसपास मौजूद स्थानीय नागरिकों ने मानवता का परिचय देते हुए महिला को सड़क से हटाया और तत्काल पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने तीनों महिलाओं को उनके घर पहुंचाया। घटना के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी और यातायात अव्यवस्था की स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस की तत्परता से हालात पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया गया।

Tags
jabalpur