दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे (NH-45) पर मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ, जब ब्रिज के नीचे सर्विस रोड से गुजर रही एक कार पर अचानक हाइवा गिर गया। हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5-6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
शहपुरा थाना क्षेत्र में घटित इस घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे के दौरान हाइवा के नीचे एक बाइक भी दब गई।
सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
खबर लगातार अपडेट की जारी है
Tags
jabalpur
