Jabalpur News: इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने घोषित किया इनाम

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा इनाम घोषित किया गया है। विजयनगर थाना अंतर्गत अपराध क्रमांक 533/25 धारा 109, 296(2), 351(3), 115(2), 117(2), 3(5) बीएनएस के फरार आरोपी सचिन पटेल पिता रोकड़ पटेल निवासी मकान नंबर 622 विजयनगर तथा भानू पटेल पिता मोहन पटेल निवासी ग्राम बेनीखेड़ा थाना पाटन की गिरफ्तारी पर प्रत्येक पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

सिविल लाइन थाना अंतर्गत अपराध क्रमांक 80/25 धारा 296, 115(2), 109, 3(5) बीएनएस के फरार आरोपी वेद रजक पिता व्ही.पी. रजक उम्र 35 वर्ष एवं आशुतोष रजक पिता रमेश रजक उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी आईजी कम्पाउंड सिविल लाइन की गिरफ्तारी पर प्रत्येक पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

हनुमानताल थाना अंतर्गत अपराध क्रमांक 59/26 धारा 64(2) एम बीएनएस के फरार आरोपी कीब्रिया अंसारी पिता छिद्दी समोसा उम्र 45 वर्ष निवासी पचकुईया जोगी मोहल्ला पहाड़िया 16 क्वार्टर हनुमानताल की गिरफ्तारी पर 4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post