Jabalpur News: वाल्व बदलने और टंकी लीकेज सुधार कार्य के चलते 3 से 6 फरवरी तक जलापूर्ति प्रभावित

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नगर निगम के अधीक्षण यंत्री एवं जल विभाग प्रमुख कमलेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि 27 एमएलडी भोंगाद्वार जलशोधन संयंत्र के अंतर्गत क्लीयर वॉटर पाइपलाइन में लगे खराब वाल्व को बदलने का कार्य किया जाना है। इस कारण दिनांक 3 फरवरी 2026 को शहर की सायंकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

इसके साथ ही ललपुर जलप्रदाय योजना के अंतर्गत ग्वारीघाट टंकी के कंटेनर में हो रहे लीकेज के सुधार कार्य के चलते आज 3 फरवरी 2026 की सायंकालीन जलापूर्ति से लेकर 6 फरवरी 2026 की प्रातःकालीन जलापूर्ति तक बाधित रहेगी।

नगर निगम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। इन अतिमहत्वपूर्ण कार्यों के कारण नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, जल प्रभारी एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने खेद व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post