Jabalpur News: अधारताल पुलिस का जुआ के फड़ पर छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। अधारताल थाना पुलिस ने जुआ के फड़ पर छापा मारकर 11 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों के साथ 12 हजार 700 रुपये नगद जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि देर रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि नबाम्बे स्कूल के सामने कटरा क्षेत्र में मकबूल के घर की छत पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।

पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम ईशा खान निवासी मदार छल्ला हनुमानताल, इब्राहिम मंसूरी निवासी राजाबाबा की कुटी हनुमानताल, शेख अशफाक निवासी कटरा अधारताल, शेख मुस्ताक निवासी दुर्गानगर अधारताल, शेख अलीम निवासी मोहरिया हनुमानताल, मोहम्मद सलमान निवासी आजादनगर मोहरिया हनुमानताल, रहीश अहमद निवासी हुसैन नगर मोहरिया हनुमानताल, मोहम्मद सलमान निवासी अहमद नगर गोहलपुर, रमजान खान निवासी मोहरिया हनुमानताल, गुलाम वारिस निवासी मदार छल्ला हनुमानताल और मकबूल खान निवासी कटरा मस्जिद नबाम्बे स्कूल के पास अधारताल बताया।

पुलिस ने जुआ फड़ से ताश के 52 पत्ते और 12 हजार 700 रुपये नगद जब्त कर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक दीपक मंडलोई, प्रधान आरक्षक महेंद्र विष्ट, सुग्रीव तिवारी, प्रेमलाल, प्रताप धुर्वे, प्रदीप तिवारी और आरक्षक अभिनव की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post