Jabalpur News: 4 हजार का इनामी मनीष पुलिस के हत्थे चढ़ा, ढाई साल से था फरार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पनागर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 4 हजार रुपए का इनाम घोषित था। शनिवार शाम पुलिस को मिली सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दमोह जिले के जबेरा निवासी मनीष प्रधान के रूप में हुई है। मनीष वर्ष 2024 में पनागर थाने में दर्ज NDPS एक्ट के एक गंभीर मामले में मुख्य आरोपी था। वारदात के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मनीष प्रधान आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत चार अन्य प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी विपिन ताम्रकार के अनुसार आरोपी पिछले लगभग ढाई साल से कानून की गिरफ्त से बचने की कोशिश कर रहा था।

फिलहाल आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है ताकि नशीले पदार्थों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लाई के स्रोतों के बारे में अहम जानकारी जुटाई जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post