दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम कोनी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव का 15 वर्षीय किशोर हीरन नदी में नहाने के दौरान डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कोनी निवासी पुष्पेंद्र कुमार अपने दोस्तों के साथ कोनी घाट पर नहाने गया था। सभी किशोर नदी में स्नान कर रहे थे, तभी पुष्पेंद्र अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Tags
jabalpur
