Jabalpur News: सिंधी कैंप बाबा टोला क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर चोरी, नगदी और जेवर लेकर फरार हुए चोर

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र के सिंधी कैंप बाबा टोला में अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई जब घर के मालिक अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के यहां गए हुए थे।

पुलिस के अनुसार लकी दुबे (26) निवासी सिंधी कैंप बाबा टोला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ड्राइवरी का काम करता है। वह अपनी पत्नी प्राची दुबे के साथ घर में ताला लगाकर अपनी दीदी सीमा तिवारी के घर पप्पू चौगड्डा गया था।

जब दोनों वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी भी खुली हुई थी। जांच करने पर पता चला कि आलमारी में रखे करीब 17-18 हजार रुपए नगद, सोने का एक मंगलसूत्र, एक पंचाली, दो अंगूठियां, एक झुमका तथा चांदी की पायल और चांदी का शिवलिंग गायब थे।

परिजनों के मुताबिक अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धारा 331(4) और 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post