Jabalpur Breaking News: स्कूल और आंगनवाड़ी समय में बदलाव, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह का अहम फैसला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जिले की सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।

सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

आदेश के मुताबिक नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की सभी कक्षाएं अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह नियम सभी बोर्ड से संबद्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। यह नया समय 21 अप्रैल से प्रभावी रहेगा।

शिक्षकों को दिए गए विशेष निर्देश

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर नामांकन, आधार अपडेशन, अपार आईडी सहित अन्य आवश्यक कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करेंगे।

आंगनवाड़ी केंद्रों का समय भी बदला

तेज गर्मी के चलते आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में भी बदलाव किया गया है। अब सभी आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे।

बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि

प्रशासन का यह कदम बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने और उनके स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post