दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना गोहलपुर क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। शीतलामाई घमापुर निवासी 52 वर्षीय संध्या रावत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी बहू मानसी रावत के साथ एक्सिस वाहन से माढ़ोताल बजरंगनगर से अपने घर लौट रही थीं।
जब वे चंडालभाटा फ्लाईओवर की चढ़ाई के पास पहुंचीं, तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक आए। मोटरसाइकिल चला रहा युवक सफेद शर्ट पहने था और उसके चेहरे पर लाल कपड़ा बंधा था, जबकि पीछे बैठा युवक काले रंग की शर्ट और चेहरे पर सफेद कपड़ा बांधे हुए था।
पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर संध्या रावत के गले से सोने की चैन खींच ली। अचानक हुए इस हमले से महिला घबरा गईं। इस दौरान चैन टूटकर उनके दुपट्टे में फंस गई, जिससे आधी चैन उनके पास रह गई, जबकि बदमाश आधी चैन लेकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मामले में धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Tags
jabalpur
