दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मोह. अरबाज (17) निवासी लेमागार्डन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया गया कि बीती रात करीब 8:30 बजे वह अपने साथी सैफी से मिलने पैदल गाजी नगर जा रहा था। जैसे ही वह शौचालय के पास दसनल क्षेत्र में पहुंचा, तभी समीर खान नामक युवक मिला और उससे शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
पीड़ित द्वारा विरोध करने पर समीर खान ने चाकू से हमला कर उसकी पीठ में चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 115(2), 119(1) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।

Tags
jabalpur