Jabalpur News: शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद, लार्डगंज थाना क्षेत्र में चले चाकू, युवक गंभीर रूप से घायल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अविनाश अहिरवार (21), निवासी रानीताल गेट नंबर 1 ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

अविनाश ने बताया कि वह रात करीब 2:50 बजे अपने दोस्त अंजन सिंह के साथ गुटखा लेकर घर लौट रहा था। तभी जगदीश अखाड़ा हनुमान मंदिर के पास मंकू, साहिल काला, भाऊ और आदि ठाकुर ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने शराब पीने के लिए अवैध रूप से एक हजार रुपये की मांग की।

पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान साहिल काला ने चाकू से हमला कर दिया। अविनाश ने बचने की कोशिश की, लेकिन चाकू उसके गले में लग गया जिससे वह घायल हो गया।

बीच-बचाव करने आए अंजन सिंह के साथ भी आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। वारदात के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post