MP News: रीवा में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, हनीट्रैप की आशंका; भाजपा-कांग्रेस एक-दूसरे का नेता बता रही

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) रीवा। जिले में एक पूर्व जनपद उपाध्यक्ष का युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। वायरल हो रहे दो वीडियो में संबंधित नेता एक युवती के साथ अशोभनीय स्थिति में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो रीवा में ही शूट किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, वीडियो पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा के बताए जा रहे हैं। मामले को हनी ट्रैप से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि वीडियो में दिखाई दे रही युवती की उम्र कम प्रतीत हो रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक संबंधित नेता की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और उनका मोबाइल नंबर भी बंद बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही युवती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया था, जिसमें संबंधित नेता आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद से ही इस पूरे मामले में हनी ट्रैप की आशंका और गहरा गई है।

मामले के सामने आते ही भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने दावा किया कि संबंधित नेता कांग्रेस से जुड़ा हुआ है, जबकि कांग्रेस प्रवक्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि वह भाजपा विधायक का करीबी है और भाजपा से ही ताल्लुक रखता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post