![]() |
| फाइल फोटो |
केबिन सिस्टम पर उठे सवाल
सूत्रों के अनुसार कई कैफे और छोटे होटल संचालक ग्राहकों, खासकर जोड़ों को अलग-थलग केबिन उपलब्ध कराते हैं, जहां संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस अब ऐसे स्थानों की निगरानी बढ़ाते हुए अचानक रेड की रणनीति बना रही है।
रेड के दौरान होगी सख्त पूछताछ
छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद युवाओं से उनके आने का कारण, आपसी संबंध और वहां बिताए समय के बारे में पूछताछ की जाएगी। किसी भी प्रकार का संदेह होने पर परिजनों को सूचना देने के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संचालकों की भूमिका भी जांच के दायरे में रहेगी।
हाल ही में पुलिस ने होटल की आड़ में देह व्यापार का किया था भंडाफोड़
गौरतलब है कि हाल ही में गोसलपुर पुलिस ने होटल की आड़ में देह व्यापार संचालित करने के आरोप में एक होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। होटल “विरासत स्पा सेंटर” में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने रेड की। कार्रवाई के दौरान संचालक सुखदेव को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि वह युवतियों को कम रकम देकर ग्राहकों से अधिक वसूली करता था। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
गिरोह के सक्रिय होने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि जिले में एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो युवतियों को निशाना बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता है और इस तरह के अवैध धंधों में धकेलता है। मोबाइल और डिजिटल माध्यमों के जरिए नेटवर्क संचालित किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
प्रतिबंध के बावजूद चल रहे हुक्का बार
शहर के विभिन्न क्षेत्रों—सदर, गोरखपुर, सिविक सेंटर, विजय नगर, अधारताल, गोहलपुर, बेलबाग और हनुमानताल में प्रतिबंध के बावजूद हुक्का बार संचालित होने की शिकायतें मिल रही हैं। यहां बड़ी संख्या में युवा जुटते हैं, जिस पर पुलिस और प्रशासन की नजर बनी हुई है।
मोबाइल नेटवर्क से फैल रहा अवैध कारोबार
जानकारी के अनुसार कुछ मसाज पार्लर और दलाल मोबाइल कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया के जरिए नेटवर्क बनाकर अवैध गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। यह गिरोह शहर में सिंडीकेट के रूप में काम कर रहा है और युवाओं को टारगेट कर रहा है।
एसपी के निर्देश पर होगी कड़ी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर संचालकों के खिलाफ भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।
Tags
jabalpur
