Jabalpur News: राम मोहन गुप्ता "कल्लन" फिर बने विधायक प्रतिनिधि

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम मोहन गुप्ता को नगर निगम में अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

श्री गुप्ता पहले भी विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं, पूर्व विधायक प्रतिनिधि संजय अहिरवार को हाल ही में गठित नगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद यह पद रिक्त हुआ था।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार “एक पद, एक व्यक्ति” के सिद्धांत के चलते राम मोहन गुप्ता उर्फ कल्लन को एक बार फिर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि कल्लन गुप्ता पार्षद के रूप में भी कार्य कर चुके हैं और उनकी बहू एकता गुप्ता वर्तमान में शीतला माई वार्ड से पार्षद हैं। इसके अलावा, नगर निगम में 15 महीने तक रही कांग्रेस की सरकार के दौरान वे एमआईसी सदस्य भी रह चुकी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post