दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र स्थित नर्मदा एवेन्यू अपार्टमेंट में बदमाशों के लगातार उत्पात से रहवासी दहशत में हैं। अपार्टमेंट में रहने वाले 50 से अधिक परिवारों ने एसपी और एएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने घटना के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए हैं।
रहवासियों के अनुसार, गोरखपुर निवासी शैवाल नायक उर्फ बमबम अपने साथियों के साथ आए दिन अपार्टमेंट में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करता है। 9 अप्रैल की रात करीब 11:10 बजे आरोपी नशे की हालत में अपार्टमेंट में घुसा और हंगामा शुरू कर दिया। सुरक्षा गार्ड द्वारा रोकने पर उसके साथ मारपीट की गई। गार्ड संजय झारिया, जो आंशिक दिव्यांग है, को करीब 15 मिनट तक पीटा गया।
घटना के दौरान महिलाएं और बच्चे भी मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि आरोपियों ने उनके सामने अभद्रता की और पूरे परिसर में दहशत का माहौल बना दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसे पुलिस को सौंपा गया है।
रहवासियों ने बताया कि रात 11:16 बजे डायल 112 पर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। लोगों का आरोप है कि 15 जनवरी से 10 अप्रैल के बीच इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनकी शिकायत गोरखपुर थाना, एसपी कार्यालय और नगर निगम में की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
मारपीट के बाद सुरक्षाकर्मी संजय झारिया ने गोरखपुर और अजाक थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। लगातार घटनाओं से भय का माहौल बना हुआ है और कुछ परिवार अपार्टमेंट छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
एएसपी पल्लवी शुक्ला ने कहा है कि मामले की जानकारी मिली है और वे स्वयं मौके पर जाकर जांच करेंगी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Tags
jabalpur