Jabalpur News: इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी ने घोषित किया इनाम

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने नगद इनाम की घोषणा की है। एसपी ने कहा है कि जो व्यक्ति फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करेगा, गिरफ्तारी के लिए सटीक सूचना देगा या पुलिस कार्रवाई में सहयोग करेगा, उसे निर्धारित राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

घोषित इनाम के अनुसार बेलबाग थाना के अपराध क्रमांक 65/26 में धारा 296(बी), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत फरार आरोपी हकला उर्फ मुदस्सिर पिता इकराम कुरैशी निवासी सुब्बा मैदान के पास गोहलपुर पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

इसी तरह बेलबाग थाना के अपराध क्रमांक 146/26 में धारा 296(बी), 119(1), 351(2) बीएनएस के तहत फरार आरोपी मुन्ना उर्फ शैलेष जायसवाल पिता लालजी प्रसाद जायसवाल उम्र 47 वर्ष निवासी बाई का बगीचा, गली नंबर 3 बेलबाग पर भी 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

माढोताल थाना के अपराध क्रमांक 93/26 में धारा 69 बीएनएस के तहत फरार आरोपी रामदास पटेल पिता शारदा पटेल निवासी इंदिरा गांधी वार्ड गढ़ा पर 4 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

वहीं बरगी थाना के अपराध क्रमांक 120/25 में धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि तथा एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज मामले में रजिस्ट्री कार्यालय में फर्जी व्यक्तियों को प्रस्तुत कर रजिस्ट्री कराने वाले अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि फरार आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी होने पर तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post