MP News: मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, जबलपुर की इस नेत्री को मिली बड़ी जिम्मेदारी ;देखे लिस्ट

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा की स्वीकृति के बाद मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की पहली प्रदेश कार्यकारिणी सूची जारी कर दी गई है। 

जारी सूची में ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, रीवा, सतना, कटनी, सिंगरौली, उज्जैन, मंदसौर, सागर, जबलपुर सहित प्रदेश के कई जिलों की महिला नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है। जबलपुर शहर की महिला कांग्रेस नेत्री प्रियंका सोनी को प्रदेश कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव बनाया गया है। 

प्रदेश कार्यकारिणी में ज्योति सिंह, मनीषा रावत, शांति भालेश्वर और यासमीन शेरानी को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि आरती सिंह, गीता सिंह परिहार, हेमलता सिंह, रजनी वर्मा, सौम्या रंधेलिया, मधु शर्मा सहित कई नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं सचिव पद पर कुमुदनी सिंह, कृष्णा सिंह परिहार, रचना कुशवाह, माधवी नरवरिया, प्राची शुक्ला, लक्ष्मी सिंह परिहार सहित अन्य नाम शामिल हैं। महिला कांग्रेस की इस नई कार्यकारिणी को आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post