MP News: 12वीं में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) इंदौर। शहर के गांधी नगर इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 12वीं कक्षा में फेल होने के बाद एक छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। गांधी नगर पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय खुशी, पिता आलोक मौर्य, ने गुरुवार को अपने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही 12वीं का रिजल्ट आया था, जिसमें खुशी तीन विषयों में फेल हो गई थी। इसके बाद से वह काफी परेशान और मानसिक तनाव में थी। परिवार के अनुसार, रिजल्ट आने के बाद खुशी लगातार रो रही थी। परिजनों ने उसे समझाया था कि वह दोबारा मेहनत कर सकती है और अगली बार अच्छे अंक ला सकती है, लेकिन वह गहरे डिप्रेशन में चली गई।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। खुशी एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता स्क्रैप का काम करते हैं और परिवार में एक छोटा भाई भी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post