MP News: निकाय चुनाव पर बीजेपी का फोकस, CM मोहन यादव ने मंत्रियों से मांगा योजनाओं की प्रगति का हिसाब

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) भोपाल। Mohan Yadav सरकार के ढाई साल पूरे होने से पहले मुख्यमंत्री आवास में रविवार को हुई अहम बैठक में आगामी नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ वन-टू-वन चर्चा कर निकाय चुनाव की तैयारियों, बूथ मैनेजमेंट और हारी हुई विधानसभा सीटों की स्थिति पर फीडबैक लिया।

बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री Shiv Prakash, प्रदेश प्रभारी Mahendra Singh और प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal भी मौजूद रहे।

कमजोर बूथों और निकाय चुनाव पर विशेष चर्चा

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से उनके प्रभार वाले जिलों में नगर निगम और पंचायत चुनाव की स्थिति पूछी। किन सीटों पर बीजेपी मजबूत है और किन क्षेत्रों में संगठन को ज्यादा मेहनत की जरूरत है, इस पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रत्याशी चयन, बूथ स्तर की तैयारी और विरोधी दलों की गतिविधियों पर भी रिपोर्ट मांगी गई।

बैठक में खासतौर पर कमजोर बूथों और पिछली बार हारी गई विधानसभा सीटों पर फोकस किया गया। मंत्रियों से पूछा गया कि उन्होंने अपने जिलों में कितने दौरे किए, कितनी बैठकें लीं और संगठन के साथ उनका समन्वय कैसा रहा।

योजनाओं के प्रचार और जमीनी असर की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने सरकार की प्रमुख योजनाओं — लाड़ली बहना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण और मेरा घर योजना — के प्रचार-प्रसार और जमीनी असर की भी समीक्षा की। स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ियों की स्थिति को लेकर भी मंत्रियों से जानकारी ली गई।

निगम-मंडल अध्यक्षों को मिलेगा प्रशिक्षण

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि निगम-मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगठन और जनता के बीच बेहतर समन्वय को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

करीब 10 से 11 मंत्रियों के साथ सोमवार को भी वन-टू-वन बैठक होगी। फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार पर कोई चर्चा नहीं हुई है। पार्टी का पूरा फोकस आगामी निकाय चुनाव और संगठनात्मक मजबूती पर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post