Jabalpur News: रांझी थाना क्षेत्र में चले चाकू, युवल गंभीर रूप से घायल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नही देने पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवक घायल हो गया, जबकि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार बजरंग नगर निवासी 26 वर्षीय प्रिंस सेन ने थाना रांझी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह होटल में काम करता है। बीती रात करीब 9:15 बजे वह अपने साथी मन्नी उर्फ विशाल के साथ टाइप-3 चाटी के पास खड़ा था। इसी दौरान सुभाष खरे अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि सुभाष खरे ने शराब पीने के लिए एक हजार रुपए की मांग की। 

प्रिंस द्वारा रुपए देने से मना करने पर दोनों आरोपियों ने सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकाने लगे। पीड़ित के मुताबिक विवाद बढ़ने पर सुभाष खरे ने चाकू निकालकर उसके पेट के बाईं ओर और कमर में हमला कर दिया, जबकि उसके साथी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे मन्नी उर्फ विशाल ने दोनों को अलग करने की कोशिश की। हमले के बाद आरोपी जान से खत्म करने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post