Jabalpur News: मदार छल्ला पहाड़ी में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 9,500 रुपये जब्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हनुमानताल थाना पुलिस ने मदार छल्ला पहाड़ी क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध जुए के फड़ पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी जब्त कर जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मदार छल्ला पहाड़ी स्थित पानी की टंकी के पास कुछ लोग बिजली की रोशनी में ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर अधिकांश जुआरी मौके से भाग निकले, जबकि एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। 

पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश सिंह लोधी उम्र 46 वर्ष निवासी गंगासागर लोधी मोहल्ला, गढ़ा बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि जुए के फड़ पर मौजूद मोनू उर्फ आलूबंडा और सैफू पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही पहाड़ी के नीचे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने जुए के फड़ और आरोपी राजेश लोधी के कब्जे से कुल 9 हजार 500 रुपये नकद जब्त किए हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है तथा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post