Jabalpur News: लामेटा घाट में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
शहर के नर्मदा तट स्थित लामेटा घाट में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

स्थानीय निवासी प्रियंका यादव ने सबसे पहले शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि, प्रारंभिक स्तर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक कौन है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

बताया जा रहा है कि मामले को लेकर संबंधित थानों के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जिससे कार्रवाई में देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post