दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत संजय गांधी नगर मोदीबाड़ा में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) कैंट उदयभान बागरी के मुताबिक, मृतिका सिया उर्फ रितु बावरिया (27 वर्ष) ने पति की लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया था, जिसके बाद मर्ग जांच के आधार पर आरोपी पति राहुल उर्फ अतुल बावरिया के विरुद्ध धारा 108 (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर उसे विवेचना में लिया गया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में मृतिका के पिता शंकरलाल बेन (64 वर्ष) ने बताया था कि उनकी बेटी सिया उर्फ रितु ने करीब 5 साल पहले संजय गांधी नगर निवासी अतुल बावरिया के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के शुरुआती चार सालों के बाद से ही दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा था। कई बार बेटी जब परेशान होकर मायके आती, तो माता-पिता दोनों के बीच आपसी समझौता कराकर उसे वापस दामाद के घर भेज देते थे। लेकिन बीते 17 मई 2026 की शाम करीब 4 बजे दामाद अतुल बावरिया ने फोन पर सूचना दी कि सिया ने फांसी लगा ली है। बदहवास हालत में जब मायके पक्ष के लोग बेटी के ससुराल पहुंचे, तो दामाद उसे फंदे से उतारकर ऑटो से अस्पताल ले जा रहा था। परिजन भी साथ में विक्टोरिया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद सिया को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू की।
मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने जब मृतिका के मायके पक्ष के बयान दर्ज किए, तो प्रताड़ना की रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्चाई सामने आई। 22 मई को मृतिका की मां सुरेखा बेन और पिता शंकरलाल बेन ने बयानों में खुलासा किया कि दामाद राहुल उर्फ अतुल बावरिया शादी के बाद से ही लगातार नशा करके सिया के साथ मारपीट, गाली-गलौज और झगड़ा कर उसे बुरी तरह प्रताड़ित करता था। घटना वाले दिन यानी 17 मई की दोपहर को भी आरोपी पति ने सिया के साथ बेरहमी से मारपीट और गाली-गलौज की थी, जिससे अत्यधिक क्षुब्ध और मानसिक रूप से टूट चुकी सिया ने कुछ ही घंटों बाद फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Tags
jabalpur