दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने शुक्रवार को वर्ष 2022 बैच के 8 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी सूची में जबलपुर जिले को दो नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मिले हैं, जिससे पुलिस प्रशासन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
तबादला आदेश के अनुसार ग्वालियर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अनु बेनीवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला जबलपुर पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं करैरा (जिला शिवपुरी) में एसडीओपी के रूप में कार्यरत आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ को भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला जबलपुर बनाया गया है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत अन्य अधिकारियों की भी नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इनमें ओमप्रकाश को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 इंदौर, करणदीप को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन, गौरव पाण्डेय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना, मिनी शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 भोपाल, राज कृष्णा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू (इंदौर ग्रामीण) तथा सुजावल जग्गा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर पदस्थ किया गया है।
Tags
madhya pradesh
