दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) भोपाल। मध्य प्रदेश में घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में ₹29 की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें रविवार, 7 जून से लागू हो गई हैं। इसके बाद राजधानी भोपाल में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹918.50 से बढ़कर ₹947.50 हो गई है। प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी नई कीमतें लागू हो गई हैं। ग्वालियर में सिलेंडर की कीमत ₹1025 और उज्जैन में ₹1001 पहुंच गई है, जबकि इंदौर में यह ₹970 और जबलपुर में ₹919 में उपलब्ध होगा।
यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू LPG सिलेंडर महंगा हुआ है। इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए गए थे। इस तरह तीन महीने के भीतर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कुल ₹110 की वृद्धि हो चुकी है। तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी और घरेलू बिक्री पर हो रहे नुकसान के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।
सूत्रों के अनुसार सरकारी तेल कंपनियों को प्रत्येक घरेलू LPG सिलेंडर पर करीब ₹703 का नुकसान हो रहा था। हालिया मूल्य वृद्धि के बाद भी इस नुकसान की केवल आंशिक भरपाई हो सकेगी। इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को घरेलू LPG सिलेंडर के दाम ₹50 बढ़ाए गए थे, जबकि 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹31 तक की वृद्धि की गई थी। 5 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत में भी ₹11 का इजाफा किया गया है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹821.50 हो गई है।
LPG के अलावा पिछले कुछ सप्ताहों में पेट्रोल, डीजल और CNG के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कुल मिलाकर ₹7.50 प्रति लीटर तक बढ़ी हैं, जबकि CNG करीब ₹6 प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। कंपनियों का दावा है कि पेट्रोल पर लगभग ₹11 प्रति लीटर और डीजल पर ₹33.6 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। सरकार का कहना है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ी कीमतों का पूरा बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया है और इसका एक हिस्सा सरकारी तेल कंपनियां स्वयं वहन कर रही हैं।
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात और परिवहन लागत, बॉटलिंग एवं वितरण खर्च, तेल कंपनियों की लागत संरचना तथा सरकार की टैक्स और सब्सिडी संबंधी नीतियों के आधार पर तय की जाती हैं।

Tags
madhya pradesh