Jabalpur News: बड़ा फुहारा स्थित दिगंबर डिजाइनर स्टोर में लगी आग

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र बड़ा फुहारा में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग दिगंबर डिजाइनर स्टोर में लगी, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही आसपास की करीब 8 से 10 दुकानों में नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए अग्निशमन गैस सिलेंडर और अन्य प्राथमिक आग बुझाने वाले उपकरणों का उपयोग किया गया। स्थानीय व्यापारियों ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया।

समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया और आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, आग से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post