![]() |
| ai image |
पुलिस के अनुसार आयुषीधरा कॉलोनी निवासी राधेश्याम झारिया (35) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात करीब 10:30 बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान घर के बाहर किसी के गाली-गलौज करने और उन्हें बाहर निकलने के लिए आवाज लगाने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही वह बाहर निकलने वाले थे, तभी तेज धमाका हुआ और कांच टूटने की आवाज आई।
बाहर निकलकर देखने पर तीन युवक सफेद रंग की एक्सेस स्कूटी से कॉलोनी के गेट की ओर भागते दिखाई दिए। जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। घटनास्थल पर सुतली और कागज के टुकड़े बिखरे मिले।
पीड़ित ने बताया कि उसकी थार कार (एमपी-20-एक्सबी-6062) के आगे और दोनों साइड के कांच टूटे हुए थे। कार के अंदर दो ईंटें भी पड़ी मिलीं। वहीं पड़ोसी मालाकार के घर के कांच और उनकी कार (एमपी-20-सीए-9371) के बगल एवं पीछे के कांच भी क्षतिग्रस्त मिले। परिजनों का कहना है कि दीवार पर बने निशानों से गोली चलाए जाने की भी आशंका है।
तिलवारा थाना पुलिस ने राधेश्याम झारिया की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी), 288, 324(4), 351(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Tags
jabalpur
