दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों द्वारा सरेआम बमबाजी का मामला सामने आया है। माढ़ोताल की करमेता बस्ती में बुधवार को 8 से 10 नकाबपोश बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ बमबाजी की और इलाके में दहशत फैला दी। इस पूरी वारदात का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जो वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया है।
रंगदारी मांगने का आरोप, शातिर बदमाश सौरभ यादव पर शक
मिली जानकारी के मुताबिक, करमेता बस्ती निवासी सुमित चौबे के घर पर इस हमले को अंजाम दिया गया है। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र के शातिर बदमाश सौरभ यादव ने सुमित से एक लाख रुपए की अवैध वसूली (रंगदारी) की मांग की थी। रकम न देने पर सबक सिखाने के इरादे से बुधवार को बदमाशों ने उनके घर पर बम फेंक दिए। बताया जा रहा है कि आरोपी सौरभ यादव का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है।
धमाकों से दहला इलाका, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
दिनदहाड़े हुए इस हमले और बमों के धमाकों से पूरी करमेता बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। धमाकों की आवाज थमने के बाद डरे-सहमे स्थानीय लोग घरों से बाहर निकले और लामबंद होकर माढ़ोताल थाने पहुंचे।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत के साथ वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है। इधर, सरेराह हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद स्थानीय निवासियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है।
पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश
मामले की गंभीरता को देखते हुए माढ़ोताल थाना पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना की गई हैं। जल्द ही मुख्य आरोपी समेत सभी बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Tags
jabalpur