दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। स्वर्गीय भगवतीधर बाजपेई जी की धर्मपत्नी, दैनिक हिंदी एक्सप्रेस के स्वामी एवं वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र बाजपेई तथा अभिनाश बाजपेई की पूज्य माताश्री श्रीमती उर्मिला बाजपेई का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत, परिजनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है।श्रीमती उर्मिला बाजपेई अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
उनका जीवन सादगी, संस्कार, सेवा और पारिवारिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा।उनकी अंतिम यात्रा कल प्रातः 9:00 बजे पत्रकार कॉलोनी स्थित निज निवास से रानीताल श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दैनिक सांध्य बन्धु परिवार स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला बाजपेई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।
Tags
jabalpur
