Jabalpur News: वरिष्ठ समाजसेवी एवं सिख संगत के पूर्व अध्यक्ष सरदार मनोहर सिंह रील का निधन

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी, सिख संगत जबलपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह रील के पूज्य पिताश्री सरदार मनोहर सिंह रील का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही सिख समाज, सामाजिक संगठनों तथा राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

सरदार मनोहर सिंह रील समाज सेवा, धार्मिक गतिविधियों एवं जनकल्याण के कार्यों में सदैव सक्रिय रहे। उन्होंने सिख समाज के संगठन और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन को समाज की अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनकी अंतिम यात्रा 23 जून 2026, मंगलवार को प्रातः 10 बजे उनके निवास सनातन मंदिर के पास, गोरखपुर, जबलपुर से गुमेश्वर मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post