दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) भोपाल। राजधानी भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवती की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार पेट दर्द और बीपी की समस्या से परेशान युवती ने अपनी नियमित दवा लेने के दौरान गलती से अपनी मां की शुगर की दवा भी खा ली, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक मृतका वंदना मीणा (28) पिता स्वर्गीय महाराज मीणा, गांव बेटा की निवासी थी और अपने परिवार के साथ रहती थी। वंदना को लंबे समय से ब्लड प्रेशर और पेट दर्द की शिकायत रहती थी।
बताया जा रहा है कि रविवार देर रात पेट दर्द होने पर वंदना ने अपनी दवाएं लीं। इसी दौरान उसने अनजाने में अपनी मां की शुगर की दवा भी खा ली। कुछ देर बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
इलाज के दौरान सोमवार तड़के वंदना ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर बैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा।
सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
वंदना छह भाई-बहनों में शामिल थी। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

Tags
madhya pradesh