दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गोराबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पॉश इलाके बिलहरी में कल दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त को चुनौती दे डाली। शातिर चोर एक घर के सामने खड़ी सुजुकी एक्सिस स्कूटी को सरेराह पार कर ले गए। इस वारदात के बाद से वीआईपी और पॉश माने जाने वाले बिलहरी क्षेत्र के निवासियों में असुरक्षा और दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गोराबाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की करतूत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिलहरी में हुई चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि देर रात करीब चार युवक वहां पहुंचते हैं और घर के बाहर खड़ी एक्सिस स्कूटी का लॉक तोड़कर उसे पलक झपकते ही अपने साथ ले भागते हैं। पुलिस ने घटना स्थल और उसके आसपास के अन्य कैमरों के फुटेज भी निकलवाए हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर हुलिए का मिलान कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
पहले भी एक्टिव रहा है महिला गिरोह
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बिलहरी और आसपास के क्षेत्रों में पहले भी नकबजनी और चोरी की कई बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। इसके पूर्व हुई चोरियों में एक शातिर 'महिला गिरोह' का नाम भी सामने आया था, जो सूने मकानों और वाहनों को निशाना बनाता था। बार-बार हो रही इन वारदातों ने क्षेत्र में पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और सुरक्षा दावों पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
गोराबाजार थाना पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं और संदिग्धों की पतासाजी के लिए टीमें रवाना की गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही स्कूटी चोरों को दबोच लिया जाएगा।

Tags
jabalpur