दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जिले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने नगद इनाम की घोषणा की है। पुलिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार, फरार आरोपियों को गिरफ्तार कराने, उनकी गिरफ्तारी संबंधी महत्वपूर्ण सूचना देने अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्तियों को घोषित राशि के अनुसार पुरस्कृत किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित इनाम की सूची में विभिन्न थाना क्षेत्रों के कई आरोपी शामिल हैं।
भेड़ाघाट थाना के अपराध क्रमांक 99/26, धारा 103(1) बीएनएस के फरार आरोपी सुनील ठाकुर (गौड़) पिता डब्बल ठाकुर, उम्र 45 वर्ष, निवासी मनकेड़ी बेलखेड़ा की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
वहीं रांझी थाना के अपराध क्रमांक 416/26, धारा 109(1), 296(बी), 3(5) बीएनएस के फरार आरोपी प्रवीण रजक, पवन रजक तथा देबू अन्ना उर्फ देवा स्वामी पर प्रत्येक 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसी प्रकार रांझी थाना के अपराध क्रमांक 323/26, धारा 109(1), 126(2), 296(बी), 3(5) बीएनएस के आरोपी राकेश वंशकार, सचिन वंशकार तथा राहुल वंशकार उर्फ टार्जन की गिरफ्तारी पर भी प्रत्येक 5-5 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।
इसके अलावा हनुमानताल थाना के अपराध क्रमांक। 356/26, धारा 109(1), 296(बी), 3(5) बीएनएस के फरार आरोपी सागर रजक पिता राजेश रजक, उम्र 19 वर्ष, निवासी मरघटाई रोड हनुमानताल की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि इन फरार आरोपियों के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा नियमानुसार घोषित नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Tags
jabalpur