सोने-चांदी की कीमतों में उछाल: चांदी ₹5,059 महंगी होकर ₹2.22 लाख पर पहुंची, 24 कैरेट सोना ₹1.42 लाख हुआ

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) नई दिल्ली। सप्ताह की शुरुआत में सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार सोमवार, 29 जून को एक किलो चांदी की कीमत में 5,059 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद इसका भाव 2.22 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गया। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,038 रुपये महंगा होकर 1.42 लाख रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले सोने का भाव 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था।

वर्ष 2026 में अब तक सोने की कीमतों में करीब 9,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1.42 लाख रुपये हो गया है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में इस वर्ष कुल 8,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। वर्ष के अंत में चांदी 2.30 लाख रुपये प्रति किलो थी, जो वर्तमान में 2.22 लाख रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। हालांकि इस दौरान 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक भी पहुंची थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post