दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर में नर्मदा नदी के दद्दा घाट पर डूबने से जान गंवाने वाले सुपाताल के मुजावर मोहल्ले के तीन जिगरी दोस्त—साहिल, साबिर और सोहिल—की रविवार को एक साथ अंतिम यात्रा निकली। तीनों की अर्थियां एक साथ उठते ही पूरा मोहल्ला गम में डूब गया और हर आंख नम हो गई।
तीनों अपने-अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। शनिवार को मुहर्रम की छुट्टी पर नर्मदा में नहाने के दौरान सोहिल गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में साहिल और साबिर भी डूब गए। करीब तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों के शव बरामद किए गए। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
.jpeg)