दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में भाजपा की पार्षद प्रत्याशी रही संगीता रजक के घर और एक शराब दुकान पर बमबाजी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई सुजुकी एक्सेस बाइक भी जब्त की है। हालांकि, इस सनसनीखेज घटना के मुख्य साजिशकर्ता अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
गौरतलब है कि भाजपा नेता बंटी रजक और उनकी पत्नी संगीता रजक के घर पर 28 मई को पुराने शोभापुर इलाके में बदमाशों ने बम फेंके थे। हमलावरों ने घर के साथ-साथ क्षेत्र की एक शराब दुकान को भी निशाना बनाया था। घटना के बाद रांझी थाना पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संजय नगर निवासी अमर खरे और सोनू उर्फ विजय पटेल को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी पवन रजक और प्रवीण रजक ने दोनों को वारदात में शामिल होने के लिए बुलाया था। घटना के दौरान दोनों आरोपी मुख्य साजिशकर्ताओं के साथ वाहन पर सवार होकर मौके पर मौजूद थे और उन्होंने बमबाजी में सहयोग किया था।
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले के मुख्य आरोपी पवन रजक, प्रवीण रजक और उनका साथी देवू अन्ना अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।
7 जून को गोली लगने से हुई थी संगीता रजक की मौत
उल्लेखनीय है कि भाजपा की पूर्व पार्षद प्रत्याशी संगीता रजक की 7 जून को गोली लगने से मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, न्यू शोभापुर स्थित उनके घर के बाहर देर रात कुछ लोगों के बीच विवाद और गाली-गलौज हो रही थी। आवाज सुनकर संगीता रजक अपने पति बंटी रजक के साथ बाहर निकली थीं।
बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर संगीता रजक घर के अंदर से अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर बाहर आईं। इसी दौरान हड़बड़ाहट में पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली उनके पेट में जा लगी। गंभीर रूप से घायल संगीता को उपचार के लिए हैदराबाद के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संगीता रजक भाजपा के टिकट पर गोकलपुर वार्ड से पार्षद चुनाव लड़ चुकी थीं और आगामी निकाय चुनाव की तैयारी में भी सक्रिय थीं।

Tags
jabalpur