वृष राशि के जातकों के लिए आय और खर्च में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन उसे ज्यादा महत्व न दें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। मन की कोई इच्छा पूरी होने से प्रसन्नता मिलेगी।
मिथुन राशि वालों को पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान भाइयों के सहयोग से मिल सकता है। उधार लिया हुआ धन लौटाने का समय आ गया है। पड़ोस में किसी विवाद से दूरी बनाए रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और संपत्ति से जुड़ा सौदा लाभदायक रह सकता है।
कर्क राशि के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। गलत तरीके से धन कमाने से बचें और परिवार की जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। संतान से किए गए वादे पूरे करें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
सिंह राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। दूसरों के मामलों में बोलने से बचें। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। घर में धार्मिक आयोजन होने के योग हैं। बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उनके कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं। साझेदारी में नए अवसर मिल सकते हैं। संतान के भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, हालांकि पिता की किसी बात से मन थोड़ा खिन्न हो सकता है।
तुला राशि वालों को वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए। अचानक खर्च बढ़ सकता है और किसी निर्णय पर पछतावा हो सकता है। संतान शिक्षा के लिए बाहर जा सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन आलस्य से नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की बात मन को परेशान कर सकती है। जीवनसाथी की इच्छा पूरी करने का अवसर मिलेगा। अपनी महत्वपूर्ण जानकारी किसी से साझा करते समय सावधानी बरतें।
धनु राशि वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन और संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े नए विचार लाभदायक साबित हो सकते हैं। खर्च सोच-समझकर करें।
मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। छोटी समस्या को भी नजरअंदाज न करें। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से सम्मान मिलेगा। माता के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कई नए कार्य हाथ में आ सकते हैं और आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और पुरानी गलतियों से सीखने का मौका मिलेगा। घर में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है।
मीन राशि के जातकों का मन कई कामों में उलझा रह सकता है, जिससे कार्यों में देरी होगी। अपने आसपास के लोगों पर सोच-समझकर भरोसा करें। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। राजनीति या किसी बड़े निर्णय में जल्दबाजी न करें। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
