वृषभ: आज आपका ध्यान अधूरे और जरूरी कार्यों को पूरा करने पर रहेगा। जल्दबाजी से बचें, क्योंकि छोटी गलती बड़ी परेशानी बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और अधिकारी भी प्रभावित रहेंगे। सरकारी मामलों में पूरी जानकारी के बाद ही कदम उठाएं। किसी पुरानी बात के सामने आने से जीवनसाथी नाराज हो सकते हैं।
मिथुन: आज संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी रहेगा। दूसरों की मदद के साथ अपने कामों पर भी ध्यान दें। आपकी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी, इसलिए सोच-समझकर बोलें। नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का योग बन रहा है। माता-पिता का सहयोग और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी।
कर्क: आज सम्मान और सफलता मिलने के संकेत हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और संतान की शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया जा सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
सिंह: व्यापार और करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपका व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा और नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं। टीम के साथ काम करने से सफलता मिलेगी। पदोन्नति की चर्चा भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने या समय बिताने की योजना बन सकती है।
कन्या: आज सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक योजनाओं में लाभ के संकेत हैं। विरोधियों की बातों में आकर कोई फैसला न लें। संतान की पढ़ाई को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। मामा पक्ष से लाभ मिलेगा और जीवनसाथी का साथ आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
तुला: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। दूसरों के मामलों में अधिक दखल देने से बचें। पिता की भावनाओं का सम्मान करें।
वृश्चिक: आज किसी नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र की बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
धनु: आज आपका सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर निर्णय न लें। परिवार की पुरानी समस्या का समाधान बड़े-बुजुर्गों की मदद से होगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर: पारिवारिक और व्यक्तिगत मामलों को लेकर मन व्यस्त रहेगा। संतान के करियर की चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य रखें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण विषय आपकी प्राथमिकता रहेगा।
कुंभ: आज धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से रुके सरकारी कार्यों में प्रगति हो सकती है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। अपनी पसंद की चीजों पर खर्च करने का मन करेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
मीन: आज का दिन लाभदायक रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापार की रुकी योजनाएं फिर से गति पकड़ेंगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी नए सदस्य के आगमन की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक विवादों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।
