वृष: आज आगे बढ़ने और कुछ नया करने का उत्साह रहेगा। आपकी मधुर वाणी और व्यवहार से सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में पहचान मिलेगी। राजनीतिक या प्रशासनिक मामलों में हल्की परेशानी आ सकती है। लंबी यात्रा के योग हैं और विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर बनेंगे।
मिथुन: आज हर निर्णय सोच-समझकर लें। कारोबार में जोखिम उठाने से बचें और काम में स्पष्टता रखें। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद मानसिक शांति और सफलता दिलाएगा।
कर्क: नेतृत्व क्षमता के बल पर कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। टीमवर्क से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु मिलने के संकेत हैं।
सिंह: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। मनचाही जिम्मेदारी मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ दे सकती है। विरोधियों की बातों में आने से बचें। किसी सरकारी मामले को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
कन्या: आज सफलता और खुशियां आपके साथ रहेंगी। रिश्तों में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। पुराने लेन-देन पूरे हो सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने के योग हैं।
तुला: करियर के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने से राहत मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही इच्छा पूरी हो सकती है। कामों को प्राथमिकता देकर पूरा करें। परिवार में चल रहे मतभेद बातचीत से समाप्त हो सकते हैं।
वृश्चिक: आज सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। किसी की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। परिवार के मामलों को बातचीत से सुलझाना बेहतर रहेगा।
धनु: कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी और पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। भाई-बहनों की सलाह लाभदायक रहेगी। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।
मकर: आज रचनात्मकता और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर मिलेगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे।
कुंभ: आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। किसी अजनबी के कहने पर निवेश न करें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। लंबे समय से रुका सरकारी कार्य पूरा होने के संकेत हैं।
मीन: आज बड़ी उपलब्धियां और नई सफलताएं मिल सकती हैं। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें और सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें। परिवार में विवाह संबंधी अड़चन दूर हो सकती है और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
