दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ चलती कार में चालक को अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) आ गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे नाले में जा गिरा। इस हादसे में कार चालक बबुआ हाजी (55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सीने में दर्द उठते ही बिगड़ा संतुलन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हनुमानताल क्षेत्र के निवासी बबुआ हाजी अपनी कार (क्रमांक MP 20 CB 7666) से अमखेरा की ओर जा रहे थे। जब वह गोहलपुर से आगे बढ़े, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। दर्द इतना गंभीर था कि वह वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठे। इसके बाद बेकाबू हुई कार सीधे सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है "जिस समय यह हादसा हुआ, गनीमत थी कि उस वक्त सड़क पर यातायात बेहद कम था, अन्यथा कोई दूसरा वाहन भी इसकी चपेट में आ सकता था। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और चालक को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।"
क्रेन की मदद से बाहर निकाली गई कार
गोहलपुर थाना प्रभारी रितेश पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नाले में फंसी कार को क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसके बाद कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।

Tags
jabalpur