दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। विजयनगर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला से दो अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर सोने के गहने लूट लिए। घटना के बाद पीड़िता ने विजयनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, श्रीमती अंजू क्षेत्रपाल (64 वर्ष), निवासी प्लॉट जी-6, दीनदयाल चौक, बड़कुल होटल के पीछे, विजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 6:30 बजे वह अपने घर से टहलने के लिए निकली थीं। उनके गले में सोने की चेन, दोनों हाथों में दो सोने के कड़े तथा उंगली में सोने की अंगूठी पहनी हुई थी।
जब वह एसआर मॉल के पास पहुंचीं, तभी करीब 25 से 30 वर्ष उम्र के दो युवक उनके पास आए और किसी के घर का पता पूछने लगे। इसी दौरान दोनों ने अचानक उन्हें जान से मारने की धमकी दी और पहने हुए सभी गहने उतारकर देने को कहा। डर के कारण बुजुर्ग महिला ने गले की सोने की चेन, दोनों कड़े और अंगूठी उतारकर उन्हें सौंप दिए। गहने लेकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विजयनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Tags
jabalpur