Jabalpur News: अपराधियों की खैर नहीं! एसपी ने जारी की फरार बदमाशों की सूची; जानिए किस पर कितना इनाम घोषित

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उनके विरुद्ध नकद इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करें अथवा उनकी सूचना दें। सूचना देने वाले या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को घोषित इनाम राशि प्रदान की जाएगी।

घमापुर थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 424/26, धारा 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के मामले में चार आरोपियों पर प्रत्येक ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया है। इन आरोपियों में सम्राट चौधरी उर्फ डॉक्टर पिता मेवालाल चौधरी (30 वर्ष), निवासी झंडा चौक, दुर्गा मंदिर के सामने, कांचघर घमापुर; तनिष्क जायसवाल पिता आशीष जायसवाल (23 वर्ष), निवासी बंबा देवी, बल्दी कोरी की दफाई, घमापुर; राज उर्फ सरदार वंशकार पिता रवि वंशकार (24 वर्ष), निवासी लालमाटी, सिद्धबाबा रोड, गोपाल होटल के पास, घमापुर तथा निहाल बिरहा पिता जितेन्द्र बिरहा (21 वर्ष), निवासी द्वारका नगर, घमापुर शामिल हैं। इन चारों आरोपियों की गिरफ्तारी अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को प्रत्येक आरोपी पर ₹5,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

इसी प्रकार गढ़ा थाना के अपराध क्रमांक 426/26, धारा 69 बीएनएस एवं 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के मामले में फरार आरोपी ध्रुव मिश्रा पिता कृष्ण मोहन मिश्रा, निवासी कृष्णा परिसर, संजीवनी नगर पर ₹4,000 का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले अथवा उसके संबंध में सटीक सूचना उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

वहीं विजय नगर थाना के अपराध क्रमांक 222/26, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के प्रकरण में फरार आरोपी संजय पटेल पिता रामदास पटेल, निवासी लोधी मोहल्ला, थाना संजीवनी नगर पर ₹3,000 का इनाम घोषित किया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post