Jabalpur Breaking News: उखरी पुलिस चौकी के सामने पारस टेंट सप्लायर्स के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर ; देखें वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। उखरी पुलिस चौकी के सामने स्थित पारस टेंट सप्लायर्स के गोदाम में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में हुए नुकसान का भी अभी आकलन नहीं हो पाया है। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का अभियान जारी था।




Post a Comment

Previous Post Next Post