Jabalpur News: जिला न्यायालय के गेट नंबर 3 पर हंगामा, लव जिहाद के शक में बजरंग दल ने जोड़े को पकड़ा, युवक से मारपीट; देखें वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जिला न्यायालय परिसर के बाहर गुरुवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब गेट नंबर 3 के पास एक युवक और युवती के मिलने तथा कथित 'लव जिहाद' से जुड़ा मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, युवती मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली है, जबकि युवक भेड़ाघाट क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। आरोप है कि युवती को उसके माता-पिता की जानकारी के बिना जबलपुर लाया गया था और किसी परिचित के माध्यम से शादी कराने की योजना बनाई जा रही थी।

घटनाक्रम की भनक लगते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सनातन संस्कृति और हिंदू रीति-रिवाजों के खिलाफ इस तरह के मामलों को अंजाम दिया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़कर ओमती थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ओमती पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और युवक-युवती को सुरक्षित थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post