Jabalpur News: जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव का ऐलान: 20 जुलाई को होगा मतदान, 21 जुलाई से मतगणना



दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
जिला अधिवक्ता संघ, जबलपुर के सत्र 2026-2028 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू हो गई है।

निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 3 जुलाई 2026 को निर्वाचन की घोषणा के साथ मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। 6 जुलाई से 8 जुलाई 2026 तक प्रत्याशी नामांकन पत्र प्राप्त कर सकेंगे और जमा करेंगे। नामांकन प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।

9 जुलाई 2026 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 10 और 11 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक नाम वापस लेने की प्रक्रिया होगी। अंतिम प्रत्याशियों की सूची 13 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 20 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 21 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी, जिसके बाद नए पदाधिकारियों का फैसला सामने आएगा।

निर्वाचन कार्यक्रम एक नजर में

3 जुलाई: निर्वाचन की घोषणा एवं मतदाता सूची का प्रकाशन

6 से 8 जुलाई: नामांकन पत्र प्राप्त एवं जमा

9 जुलाई: नामांकन पत्रों की जांच और प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन

10 से 11 जुलाई: नाम वापसी

13 जुलाई: अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन

20 जुलाई: मतदान (सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक)

21 जुलाई: मतगणना (सुबह 10:30 बजे से)

Post a Comment

Previous Post Next Post