दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र की गली नंबर 3 में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 पेटी अवैध शराब जब्त की है। यह कार्रवाई एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला और गोरखपुर सीएसपी एमडी नागोदिया के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने मौके से विशाल यादव और राज यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों का जुलूस निकालते हुए थाने पहुंचाया, जिससे क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गली नंबर 3 में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा था और इसकी शिकायतें लगातार की जा रही थीं। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
Tags
jabalpur
