दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के धनवंतरी नगर क्षेत्र स्थित होटल सिटी मैक्स में सोमवार को हिंदूवादी संगठनों ने जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने होटल में देह व्यापार संचालित होने का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि होटल में आए दिन युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। उनका आरोप है कि इस कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि होटल के पास ही भगवान हनुमान का एक मंदिर स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। उनका कहना है कि होटल में कथित गतिविधियों के चलते मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल होटल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Tags
jabalpur
