दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नही देने पर एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार गांधी व्यायाम शाला के पास रांझी निवासी 21 वर्षीय शैलेन्द्र चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राउंड जा रहा था। जैसे ही वह सुशील के घर के सामने सड़क पर पहुंचा, वहां अविनाश मेहतो शराब पी रहा था।
शिकायत के मुताबिक अविनाश मेहतो ने शैलेन्द्र से शराब पीने के लिए ₹200 मांगे। जब शैलेन्द्र ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाकू निकालकर शैलेन्द्र पर हमला कर दिया। हमले में उसके बाएं हाथ की कलाई पर चोट आई। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। रांझी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी अविनाश मेहतो के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 119(1) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags
jabalpur
